नागौर में बालाजी थाना इलाके के जोधियासी और चाऊ के बीच शनिवार को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक युवक की मौत हो गई।
स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से तीनों को जोधियासी के उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ला गया, जहां चिकित्सों ने नेमाराम पुत्र जोगाराम जाति नाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घर में थी शादी का माहौल
मृतक नेमाराम नायक के परिवार में शादी का माहौल था और शनिवार की शाम बहन की शादी थी। जिस पर वह अपने गांव जजोलाई से वापस चाऊ आ रहा था। इसी दौरान सामने आ रही मोटरसाइकिल ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली।