चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि बड़ीसादड़ी थाने के नलवई निवासी आदतन अपराधी नानालाल उर्फ दिलीप सिंह पुत्र नंदा मोग्या चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ ज़िले के कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखना, पुलिस पर जानलेवा हमला करना जैसे संगीन अपराधों में लिप्त है। वह काफी समय से फरार चल रहा है। नानालाल मोग्या की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों, राज्यों में कई संभावित स्थानों पर तलाशी की गई, लेकिन फरार अपराधी नानालाल का कोई पता नहीं चल पाया है।
गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि नानालाल की गिरफ्तारी पर पूर्व में महानिदेशक पुलिस कार्यालय से 25 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपए किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त नानालाल की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है।