फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इन दिन से शुरू हो रहे पंजीयन, जानें जरूरी डिटेल्स

Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के  बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवायु भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीयन कल 17 जनवरी से शुरू होंगे। विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की अधिकारिक वेबसाइट अग्निपथ वायु सीडीएसी से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी प्रातः 11 बजे से 6 फरवरी रात 11 बजे तक वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

विज्ञापन


विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12 वीं कक्षा और इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ, कला व वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें