फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भिवाड़ी में धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 19 Dec 2021 11:07 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवक बिहार का रहने वाला है और वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है।आरोपी ने यह वीडियो अपनी भाभी को भेज दिया और उसकी भाभी पीड़िता से मुंह नहीं खोलने की धमकी दे रही है। पीड़िता के परिजनों ने चेतावनी दी है कि उसे न्याय नहीं मिला तो प्रशासन के सामने आत्मदाह कर लेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भिवाड़ी में दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय में हो रही देरी को लेकर शनिवार को मनसा चौक पर धरने पर बैठ गई है। पीड़िता ने आरोपी पर केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच पीड़िता और उसके परिजन हाथों में मोमबत्ती और मुझे न्याय दो और दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दो वाली पट्टी लेकर धरने पर बैठ गए। साथ ही पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी को निलंबित करने और दुष्कर्म के मामले में शामिल एक महिला को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


पिछले महीने 15 नवंबर को भिवाड़ी में एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था और उसका वीडियो भी बना लिया था। युवक बिहार का रहने वाला है। आरोपी अपने परिवार के साथ यहां रहता है। दुष्कर्म के आरोपी ने यह वीडियो अपनी भाभी को भेज दिया और उसकी भाभी पीड़िता से मुंह नहीं खोलने की धमकी दे रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की भाभी बार-बार कहती है कि अगर तुमने इस बारे में किसी को बताया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

आरोपी के परिवार से जान से मारने की मिल रही धमकी
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए यह बात अपने परिजनों को बताया। उसके बाद भिवाड़ी महिला पुलिस थाने में आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी उसकी भाभी को नहीं पकड़ा गया, जिसे तंग आकर पीड़िता ने धरना देने का फैसला किया।  पीड़िता के परिजनों ने बताया कि महिला पुलिस थाना अधिकारी उन्हें मामला वापस लेने की बार-बार धमकी दे रहे हैं एवं दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की भाभी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और आरोपी महिला का पति भी जान से मारने की धमकी दे रहा है । इस मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने उपखंड अधिकारी को भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता और  परिजनों ने आरोपियों पर एवं महिला थाना अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में थाना परिसर के अंदर ही आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पुलिस और वकील के दखल के बाद घर लौटा परिवार
इधर धरना स्थल पर पहुंचे फूलबाग थानाधिकारी व पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता की समझाइश के बाद पीड़ित परिवार घर लौटा। परिवार के लौटते ही मौके पर भिवाड़ी डीएसपी हरिराम कुमावत पहुंचे तो मामले को लेकर पुलिस का पक्ष जानना चाहा तो पुलिस उपाधीक्षक ने पीड़िता के परिवार का धरना स्थल पर नही होने का हवाला देकर बात करने से इनकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें