जैसलमेर से चार साल की बेटी के साथ बस से पीहर जा रही विवाहिता के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता रात के समय करीब नौ बजे बस से धोरीमन्ना स्टैंड पर उतरी। डरा-धमकाकर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके की है। पुलिस ने 10 दिन में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने धोरीमन्ना थाने में 26 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी। उसके मुताबिक पति-पुत्री के साथ जैसलमेर में बेरे पर मजदूरी करते हैं। दीपावली (24 अक्टूबर) के दिन पीहर जाने के लिए जैसलमेर से बेटी के साथ बस में बैठी। रात करीब नौ बजे धोरीमन्ना सर्किल पर बस से उतरी। सर्किल पर पुल के नीचे मालाराम पुत्र भूराराम निनवासी औगाला वहीं पर खड़ा था। गांव का जान पहचान का होने से पीड़िता घर छोड़ने का झांसा देकर टैक्सी बुलाई।
टैक्सी में बैठाकर धोरीमन्ना में सुनसान मकान पर ले गया। वहां पर डरा-धमकाया। रात भर कई बार दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे मुझे गुड़ामालानी सर्किल पर छोड़कर भाग गए। पीहर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। विवाहिता का पति जैसलमेर से आने के बाद धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज करवाया।
धोरीमन्ना पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। वहीं कोर्ट में बयान भी करवाएंगे। तफ्तीश के बाद पुलिस ने 8 दिन में आरोपी मालाराम पुत्र भूराराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।