शादी का झांसा देकर महिला से रेप
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के चूरू में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर नौ वर्षों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि बजावा रावतका तहसील उदयपुरवाटी झुंझुनूं निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 2003 में हुई थी। उसका एक 17 वर्षीय बेटा है। शादी के बाद पति उसके साथ मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। तभी उसकी जान पहचान नरेश मीणा के साथ हुई, जो उसके घर आता जाता था। नरेश मीणा के कहने पर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। नरेश मीणा ने मुझे पति को तलाक देने और शादी करने की बात कही थी।
2013 में पहली बार किया शोषण
2013 में मैं चूरू में एएनएम की ट्रेनिंग करने आ गई, जहां जून 2013 में नरेश मीणा मुझे अपनी पत्नी के साथ मिला था। वह रोडवेज बस में कंडक्टर का काम करता है। नरेश की बहन की शादी मेरे पीहर में की हुई है, जहां वह कुछ दिनों तक आकर रुका था। इस दौरान नरेश ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। उसने मुझे बताया कि उसकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध हैं। वह भी अपनी पत्नी को तलाक देकर मुझसे शादी करेगा। 13 सितम्बर 2013 को गांव जाने के लिए मैं लेट हो रही थी। तब मैंने नरेश को अपने गांव की बस में छोड़ने को कहा। तब उसने मेरी मजबूरी का फायदा उठाकर मुझे पंखा सर्किल पर होशियार सिंह के मकान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बार-बार आरोपी ने अलग-अलग जगह दुष्कर्म किया। कई जगह नरेश ने ही उसको किराये का मकान लेकर दिया, जिसका किराया भी खुद ही देता था। मगर जब उससे शादी करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर महिला के साथ करीब 9 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता का मेडिकल मुआयना करवाया है।