जयपुर में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने कचौरी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 30 साल की महिला ने करधनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपी बालमुकुन्द शर्मा का उसके घर पर आना जाता था। प्रॉपर्टी व्यवसायी से उसने प्लॉट भी खरीदा था।
पीड़िता ने बताया कि 17 अप्रैल को आरोपी उसके घर आया। उसने उसे खाने को कचौरी दी। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे अपने साथ हुए ज्यादती का पता चला। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।