फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, अजमेर, झालावाड़ सहित इन जिलों में बरसेंगे बदरा

Mon, 18 Jul 2022 12:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने  भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को भी भारी से अति भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, उदयपुर, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही सहित कई जिलों में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ भारी बरसात होने की संभावना है।

इसके अलावा मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, धौलपुर और जयपुर जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झालावाड़, दौसा, बूंदी और बारां जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें