फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरपंच के बेटे सहित पांच युवकों ने नाबालिग से किया कुकर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

Mon, 18 Jul 2022 10:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पीड़ित के पिता ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी एक महीने से नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ गलत कर रहे थे।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में बच्चे से कुकर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाने में नाबालिग बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने नाबालिग से कुकर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद बार-बार ब्लैकमेल कर गलत काम करने लगे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाबालिग के पिता ने सरदारपुरा खालसा के सरपंच पुत्र सहित पांच लोगों पर नाबालिग के साथ कुकर्म करने का केस दर्ज कराया है। युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। जब अश्लील वीडियो वायरल हुआ तो मामले का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरुका के अनुसार 14 साल के पीड़ित नाबालिग लड़के के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 10 जून 2022 को मेरे लड़के के साथ अनिल पुत्र रामलाल भादू, अभिषेक पुत्र गौरीशंकर, योगेश, नरेश पुत्र लाधुराम भाकर और राधेश्याम पुत्र रामस्वरूप निवासीगण सरदारपुरा खालसा ने गलत काम किया। सभी आरोपियों ने डरा धमकाकर अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें