फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाया, सोशल मीडिया के जरिये कर रही थी बदनाम

Fri, 06 Sep 2024 08:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी में महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने डिप्रेशन में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग के शिकार एक युवक ने मानसिक अवसाद में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। केकड़ी के पंचमुखी बालाजी क्षेत्र में रहने वाले इस 24 वर्षीय युवक अजय साहू को गंभीर स्थिति में केकड़ी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक अजय साहू ने अपने बयान में बताया कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। पिछले साल वह टैक्सी लेकर चौथ का बरवाड़ा गया था, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। इसी दौरान उसने महिला को बताया कि उसके घरवालों ने अपना एक खेत डेढ़ करोड़ रुपए में बेचा है। इसके बाद से महिला ने उसे ब्लैकमेल कर पैसा मांगना शुरू कर दिया। 

युवक का कहना है कि उक्त महिला ने उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपयों की मांग की है। महिला ने पहले दोस्ती की आड़ में उसकी और उसके परिवार की तस्वीरें हासिल कीं और फिर सोशल मीडिया पर उनका दुरुपयोग किया। महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अजय को बदनाम किया, जिससे अजय और उनका परिवार मानसिक आघात का शिकार हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में उसने दो माह पूर्व उक्त महिला के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने बताया कि महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है और इसके चलते ही उसने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें