फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : जीजा से मिलने गया युवक 40 फीट गहरे कुएं में गिरा, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

Fri, 06 Sep 2024 07:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

जिले के धमुण खुर्द गांव के कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रात के अंधेरे में इस 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा रोड स्थित धमुण खुर्द गांव के कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक का नाम अनंतपुरा कोटा निवासी रणजीत हरिजन पुत्र बाबूलाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 40 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रणजीत गुरुवार रात जामुन खुर्द निवासी अपने जीजा से मिलने आया था। इस दौरान रात के अंधेरे में धमुण खुर्द के कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें