फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मध्यप्रदेश से स्मैक तस्कर चढ़ा दौसा पुलिस के हत्थे, 167 ग्राम स्मैक की बरामद

Sun, 01 Oct 2023 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के पुलिस थाना महवा की स्पेशल टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लाई करवाने वाले मुख्य आरोपी मनोहरलाल उर्फ संजू को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से 167 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की महवा पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में एक बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह के निर्देशानुसार और वृत्ताधिकारी वृत महवा प्रेम बहादुर निर्भय के सुपरविजन और थानाधिकारी महवा जितेन्द्र सिह सोलंकी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा पुलिस थाना सलेमपुर जिला दौसा के अभियोग संख्या 72/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित बदमाश मनोहरलाल उर्फ संजू अहीरवाल पुत्र नारायण उम्र 24 साल निवासी बापचा पुलिस थाना बडौद जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुवासरा पुलिस थाना इलाका ज़िला मंदसौर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल 2023 को प्रकरण परिवादी अजीत सिंह राजपूत निवासी इनकम टैक्स कॉलोनी वैशाली नगर जयपुर तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना सलैमपुर जिला दौसा ने घटनास्थल इलाका थाना सलैमपुर तालचिडी औण्ड मीना सड़क तन मालीपुरा रूंद से गिरफ्तार कर ईश्वर उर्फ अजय पुत्र जुझार निवासी रामाखेड़ी थाना बडौद जिला आगर-मालवा मध्यप्रदेश को मुखबिर की सूचना पर डिटेन कर उसके कब्जे से 167 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले की जांच थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक को दी गई, जिसमें मनोहरलाल उर्फ संजू अहीरवाल पुत्र नारायण उम्र 24 साल निवासी बापचा पुलिस थाना बडौद जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस टीम ने की कार्रवाई
रामदेव हेड कॉन्स्टेबल, पुलिस थाना महवा जिला दौसा, महेश कॉन्स्टेबल पुलिस थाना महवा जिला दौसा, बने सिंह हेड कॉन्स्टेबल, पुलिस थाना महवा जिला दौसा कार्रवाई में शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें