फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सेना के अभ्यास के दौरान फटा गोला, एक जवान की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Dec 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जेसलमेर

सार

राजस्थान के जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोला फटने से बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
घायल जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को अभ्यास के दौरान गोला फटने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान शहीद हो गया है। जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे अभ्यास
जानकारी के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से पास खड़े जवान संदीप सिंह व अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को तुरंत रामगढ़ अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान जवान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जारी है। एक अधिकारी के मुताबिक, हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार मोर्टार फटने से हादसे हो चुके हैं। इसके चलते कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें