फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची चांदखेड़ी जैन तीर्थ, जैन मुनि के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sun, 19 Dec 2021 06:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि समेत सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वसुधंरा राजे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को झालावाड़ जिले के खानपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां चांदखेड़ी जैन तीर्थ में आयोजित पंच कल्याण महोत्सव के समापन समारोह में भाग लिया और जैन मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। राजे इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलीं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खानपुर पहुंची, जहां भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह चांदखेड़ी जैन तीर्थ पहुंचीं।

विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस पवित्र महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि जैन मुनि सुधासागर महाराज के दर्शन कर वे खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। यह झालावाड़ क्षेत्र का सौभाग्य है कि जैन संत सुधा सागर महाराज के चरण कमल यहां पर पड़े।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि समेत सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राजे ने महाराज के साथ एक घंटे तक चर्चा। राजे ने यहां आने और दर्शन को अपना सौभाग्य माना और कहा कि हमेशा महाराज का आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें