फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: बाड़मेर में बस और टैंकर में टक्कर, 11 लोग जिंदा जले  

Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़मेर के दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा गलत दिशा से आ रहे टैंकर की वजह से हुआ, जिसने बस में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
बाड़मेर में दर्दनाक हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से टैंकर और बस में आग लग गई, जिससे 11 लोग जिंदा जल गए।  हादसे में 22 अन्य घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के अनुसार यह हादसा बांदियावस के पास बस और ट्रक में टक्कर से हुआ। टक्कर के बाद बस और ट्रक में आग लग गई, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 10 शव घटनास्थल पर मिले हैं, एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

बस में सवार थे 25 लोग
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 25 लोग सवार थे। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन



देखते ही देखते खाक हो गई बस 
बस में सवार यात्री ने बताया कि बस बालोतरा से करीब 10 बजे रवाना हुई थी। हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टैँकर ने बस को टक्कर मार दी, इससे उसमें आग लग गई और पूरी बस खाक हो गई। 

मृतकों के परिजनों के लिए पीएम ने की घोषणा
राजस्थान के बाड़मेर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके आलवा घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में बाड़मेर के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर उन्हें राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें