फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रेल हादसे वाली जगह पर पहुंचे रेल मंत्री वैष्णव, कहा- तुरंत मुआवजा दिया, जितना मिलता है उससे ज्यादा

Mon, 02 Jan 2023 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां सोमवार सुबह बेपटरी हो गई थी। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले में सोमवार तड़के गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य पटरी से उतर गए थे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही मौजूद रेल मंत्रालय के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह बहुत दुखद घटना है। रेलवे के अधिकारी तत्काल राहत कार्यों में लग गए। उन्होंने खुद भी घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मॉनिटरिंग शुरू कर दी थी। रेल मंत्री ने बताया, घायल यात्रियों में केवल एक यात्री के फ्रैक्चर हैं, बाकी सभी यात्रियों को इलाज के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हादसे में घायल रेल यात्रियों को मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा, जितना होता है उससे भी ज्यादा मुआवजा दिया गया है। साथ ही मंत्री ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने हादसा होते ही घायलों की और राहत कार्यों में रेलवे की मदद की। साथ ही मंत्री वैष्णव ने पाली जिले के प्रशासन को भी सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें