फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accdient: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Mon, 18 Apr 2022 12:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग 325 पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर के नरसाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग 325 पर ओडवाड़ा तिराहे पर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबिक उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर शाम हुआ। भवरानी निवासी सांवलाराम भील पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बिशनगढ़ से ओडवाड़ा की तरफ जा रहा था। इस दौरान तिराहे पर बालोतरा साइड से आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। 

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेशनल हाइवे के निर्माण के दौरान नजर अंदाज की गईं कमियों के कारण हादसे होते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें