घने जंगल से शव निकालकर लाई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पाली जिले के सादड़ी में 9 दिन पहले घर से बिना बताए निकली विवाहिता का शव उसके घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची सादड़ी थाना पुलिस ने पीएम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।
सादड़ी थाना प्रभारी सूरजाराम ने बताया कि सादड़ी के चोर बावड़ी क्षेत्र में रहने वाली मोहनी देवी (42) पत्नी लक्ष्मण गेमती भील 20 फरवरी की सुबह पांच बजे घर से बिना बताए चली गईं थी। परिजनों ने थाने में गुमशदुगी का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को जंगल में मवेशी चरा रहे एक पशुपालक ने पड़े पर महिला का शव लटका देखा।
मृतका की शिनाख्त मोहनी देवी के रूप में हुई। उसके शव को सादड़ी अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका मोहनी की मानसिक स्थति कमजोर थी। उसके चार लड़के और दो लड़कियां हैं।