फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रक में गुप्त बॉक्स बनाकर रखी शराब की 210 पेटियां जब्त, हरियाणा से गुजरात जा रही थी

Thu, 17 Feb 2022 05:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदपुर

सार

हरियाणा से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की 210 पेटियां को उदयपुर पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी ट्रक चालक ने शराब की पेटियों को कांच के टुकड़ों के नीचे गुप्त स्थान बनाकर छिपाकर रखा था। पुलिस चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की अवैध शराब की पेटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की टीडी थाना पुलिस ने एक होटल के पास खड़े संदिग्ध ट्रक से अंग्रेजी शराब के 210 कार्टून बरामद किए हैं। ट्रक चालक के नहीं मिलन के कारण उसकी तलाश की जा रही है। शराब की पेटियों को ट्रक में कांच के टुकड़ों के नीचे छिपा कर रखा गया था। हरियाणा से तस्करी कर अवैध अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर एक ट्रक टीडी थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने नेशनल हाईवे 48 स्थित एक होटल के पास खड़े संदिग्ध टाटा एलपीटी की तलाशी ली, इस दौरान उसमें कोई नहीं था। आसपास तलाश करने के बाद भी चालक के बारे में जानकारी नहीं मिली तो पुलिस टीम ट्रक को थाने ले आई। यहां तलाशी लेने पर उसने कांच के टुकड़ों के नीचे एक गुप्त बॉक्स मिला। इसमें हरियाणा से लाई गई अंग्रेजी शराब की 210 पेटियां मिलीं। पुलिस ने केस दर्ज ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें