फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कार में मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

Mon, 21 Feb 2022 04:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू के पास एनएच-52 स्थित सिरसला और ढाणी चारणान के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू में तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। एनएच-52 पर हुए इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चूरू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एनएच-52 स्थित सिरसला और ढाणी चारणान के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची दूधवाखारा पुलिस  घायल कार चालक पवन कुमार निवासी मोमासर और सत्यभामा निवासी ददरेवा को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें