फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सामान खरीदने आए दुकानदार के रुपयों की थैली नदारद, सीसीटीवी में दर्ज हुआ मामला

Wed, 27 Dec 2023 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer News: किराने का सामान लेने जैसलमेर आए दरबारी का गांव के एक व्यक्ति के 1 लाख रुपये बस स्टैंड के आसपास सड़क पर गिर गए। उसने रुपये प्लास्टिक की एक थैली में रखे थे। पैसे नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरबारी गांव निवासी पदमा राम अपनी किराने की दुकान का सामान लेने जैसलमेर आया था। यहां बस स्टैंड के आसपास प्लास्टिक की थैली में रखे 1 लाख 10 हजार रुपये सड़क पर गिर गए। सामान लेने के बाद पैसे की थैली नहीं मिलने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

विज्ञापन


पीड़ित पदमा राम ने बताया कि वह दरबारी के गांव में किराना की दुकान चलाता है। सोमवार को किराने का सामान लेने 1 लाख 10 हजार रुपये एक प्लास्टिक की काली थैली में लेकर आया था। शहर के किशनसिंह भाटी बस स्टैंड के आगे वह टैक्सी से उतरकर किराने का सामान लेने चला गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला है कि सड़क से गुजर रही एक महिला ने सड़क पर गिरी उस थैली को उठा लिया था। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें