फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रक्तदान महोत्सव में 8211 यूनिट रक्त देकर बनाया रिकॉर्ड, अमर उजाला फाउंडेशन ने दिया योगदान

Wed, 27 Dec 2023 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Blood Donation Camp: जोधपुर में सुमित्रा सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में लोगों ने करीब 8211 यूनिट रक्तदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। अमर उजाला फाउंडेशन ने महोत्सव में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
रक्तदान महोत्सव में रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सुमित्रा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान महोत्सव के दौरान लोगों ने करीब 8211 यूनिट रक्तदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।। संस्थान के संरक्षक जयवीर चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान महोत्सव के तहत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के कंसल्टेंसी सदस्य मौके पर उपस्थित रही।

विज्ञापन


हर घर एक रक्तदाता की मुहिम के तहत रक्तदान शिविर में 8211 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इसके लिए बनाए गए 40 रक्त संग्रह केंद्रों में एक साथ करीब 600 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मतदान में उपयोग होने वाली स्याही से रक्तदान करने वाले हर रक्तदाता की उंगली पर स्याही लगाई गई, जिससे रक्तदाता की उपस्थिति दर्ज हो सके।

संस्था द्वारा रक्तदाता को हेलमेट, जैकेट और टी शर्ट का वितरण भी किया गया। महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक रविंद्रसिंह भाटी, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ सहित सैकड़ों अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रक्तदान महोत्सव में अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमुख योगदान रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें