फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नाबालिग को झाड़ियों में खींच ले गया आरोपी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Tue, 15 Feb 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में गांव के एक लड़के ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से पीड़िता का व्यवहार घर में बदल गया। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने बताया कि बताया कि आठ दिन पहले गांव के एक लड़के ने उसके साथ रेप किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने नाबालिग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला आठ दिन पुराना है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके गांव के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जयपुर रोड़ के पास उगी झाड़ियों में मासूम को जबरन खींच ले गया था। वारदात के बाद से पीड़िता का व्यवहार बदला हुआ था। परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने सोमवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें