फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ फोटो पोस्ट किए थे, पुलिस ने कर लिया दो युवकों को गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 07:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डमी हथियारों के साथ तस्वीर पोस्ट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डमी हथियारों के साथ पोस्ट करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चुरू में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो एडिट कर पोस्ट करने के आरोप में छापर थाना पुलिस ने जोगलिया गांव निवासी दो युवकों अन्नपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह (22) एवं दिलीप सिंह पुत्र प्रभु सिंह (18) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

     
चूरू एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज के निर्देश पर समस्त रेंज में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन साइबर क्लीन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ फोटो पोस्ट किए जाने की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश बोहरा एवं सीओ रामप्रताप विश्नोई के सुपरविजन एवं थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में थाना छापर से टीम गठित की गई। हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह व अन्य द्वारा दोनों युवकों की पहचान गांव जोगलिया निवासी अन्नपाल सिंह एवं दिलीप सिंह के रूप में की। सोमवार को दोनों युवकों को उनके गांव से शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसपी दिगंत आनंद ने परिजनों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार नजर रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें