फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हिजाब पहनकर स्कूल पहुंची छात्राओं को परीक्षा देने से रोका, हंगामे के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 23 Feb 2022 05:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के स्कूल में हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को परीक्षा देने से रोक दिया गया। इससे नाराज बच्चियों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। स्कूल में पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
बीकानेर के स्कूल में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में हिजाब को लेकर विवाद हो गया। जिले के जेएनवीसी थाना इलाके के एक निजी स्कूल में हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्राओं और उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन और परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। किसी भी विवाद से निपटने के लिए स्कूल में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


हिजाब पहनकर स्कूल पहुंची छात्राओं के परिजनों ने कहा कि इससे पहले भी बच्चियां बुर्का पहनकर स्कूल आईं हैं। मंगलवार को हिजाब पहनकर आने पर उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। छात्राओं ने परिजनों को स्कूल बुलाया तो विवाद बढ़ गया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि सभी बच्चों को यूनीफॉर्म पहनकर ही आने की इजाजत दी जाएगी। स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देखना गलत है। 

छात्राओं को स्कूल में प्रवेश नहीं देने पर मुस्लिम समाज की ओर से सवाल भी उठने लगे हैं। जावेद कल्लर ने कहा कि छात्राएं इससे पहले भी हिजाब पहनकर स्कूल जाती रही हैं, लेकिन अब स्कूल प्रशासन ऐसा क्यों कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें