फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी का वादा कर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती से किया दुष्कर्म 

Sat, 19 Feb 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने अजमेर आई युवती से एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म किया। शादी की बात करने आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट कर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती को एक युवक ने प्रेम जाल फंसाया और फिर शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक साल तक इसी तरह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।  शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर युवक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले वह दिल्ली से अजमेर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए आई थी। इस दौरान फायसागर रोड स्थित राज कॉलोनी में रहने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाए। पिछले एक साल से यह सिलसिला ऐसे ही चल रहा है। इस दौरान आरोपी युवक ने पुष्कर के होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती तो युवक उसे डरा धमकाकर उसके साथ मारपीट करता। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर है उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की शिकायत करने जब वह आनासागर पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज बलदेव ने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने  जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें