फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आना सागर पर सेल्फी ले रही युवती झील में गिरी, एसडीआरएफ टीम ने बचाई जान 

Sat, 12 Feb 2022 11:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में सेल्फी ले रही युवती पैर फिसलने से झील में गिर गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने युवती को बचा लिया, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम ने युवती को रेस्क्यू किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में आना सागर के रामप्रसाद घाट पर एक हादसा हो गया। यहां घाट पर सेल्फी ले रही युवती अचानक झील में गिरी गई। युवती को डूबते देख मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम के रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन


दरअसल, आना सागर के रामप्रसाद घाट पर सेल्फी लेते समय नेहा माहेश्वरी (25) पुत्री राजेंद्र माहेश्वरी रामनगर अजमेर निवासी झील में गिर गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के बचाव कर्मी हेड कॉन्स्टेबल बजरंग लाल, कॉन्स्टेबल  सुरेश कुमार, कैलाश, अशोक और चंपा ने पानी में गोता लगाकर युवती बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिय गया।  

आना सागर झील के घाट पर लगाई गई है टीम
एसडीआरएफ के कमांडेंट पंकज चौधरी ने बताया कि अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें सालाना उर्स का आयोजन चल रह है। इस दौरान यहां आ रहे जायरिनो के बचाव के लिए रेस्क्यू टीम लगाई गई है। आना सागर झील के दोनों घाट राम प्रसाद और बारादरी पर 21 जवानों की रेस्क्यू टीम को दो शिफ्ट में दिन-रात तैनात है। टीम के सुपरविजन के लिए डिप्टी कमांडेंट गणपति महावर को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें