फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 13 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Mon, 20 Dec 2021 12:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना इलाके के माणकसर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी में पुलिस ने बाइक पर सवार चार तस्करों को 130 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये हैं। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि आईजी रेंज प्रफुल्ल कुमार के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन संजीवनी चलाया जा रहा है। जिसकी निरंतरता पुलिस ने संगरिया-हनुमानगढ़ रोड पर माणकसर बस स्टैंड के पास यह कार्रवाई की है।
 थाना पुलिस व डीएसटी ने एक बाइक पर सवार चार तस्करों को अवैध मादक पदार्थ 130 ग्राम हेरोइन ले जाते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर निहाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (26), हरविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र श्रवण सिंह (24), बूटा सिंह पुत्र बलदेव सिंह (36) एवं सुखविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र गुरदेव सिंह (33) सभी वार्ड नंबर 5 सतीपुरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें