फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ट्रेलर की चपेट में आने से जिंदा जला बाइक सवार, बिजली के खंभे से टकराकर लगी आग

Sun, 31 Dec 2023 08:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनु

सार

Jhunjhunu Road Accident: जिले के सिंघाना-बुहाना सड़क मार्ग पर तेजी से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर बिजली के पोल से जा टकराया जिससे ट्रेलर में आग लग गई और ट्रेलर के नीचे फंसे बाइक सवार की वहीं जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी आग - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघाना-बुहाना सड़क मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इससे बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रेलर बिजली के खंभे से जा टकराया जिससे ट्रेलर में आग लग गई और नीचे फंसे बाइक सवार की वहीं जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंघाना-बुहाना मार्ग पर बोरावाला कुआं के पास बुहाना की ओर जा रहा ट्रेलर बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद विद्युत पोल से जा टकराया। पोल में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों से ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में सवार चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की नीचे फंसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

मौके पर पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। सिंघाना थानाधिकारी विक्रमसिंह और  बुहाना डीवाईएसपी गोपालसिंह ने बताया कि ट्रेलर के नीचे आए बाइक सवार की जलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें