फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में घोटाला, डाकघर के डाकपाल डकार गए 1.60 करोड़ रुपये, सीबीआई में मामला दर्ज

Mon, 21 Nov 2022 11:07 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित उप डाकघर के कार्यवाहक उप डाकपाल ने आमजन के खाते से 1.60 करोड़ रुपये डकार लिए। डाक विभाग की जांच कमेटी ने भी मामले की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
उप डाकघर नागौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में जोधपुर सीबीआई ने कार्यवाहक उप डाकपाल सुरेश पुनिया ने खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये गबन करने का केस दर्ज किया है। यह केस डाकघर अधीक्षक रामलाल मुंड की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। सीबीआई ने डाक विभाग में तलाशी लेकर घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। वहीं, उप डाकपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, नागौर उपखंड में डाकघर के सहायक अधीक्षक ने 8 अक्टूबर 2021 को डाकघर अधीक्षक को एक पत्र लिखा था, जिसमें नागौर सिटी उप डाकघर के नागौर प्रधान नगर से पिछले समय से काफी मात्रा में नकदी मंगाने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद नागौर मुख्य डाकघर से पिछली तारीखों की लेन-देन की रिपोर्ट, वाउचर एलओटी, डीटीआर निकल गए। जांच के दौरान 4 अक्टूबर 2021 को बचत खाता निकासी साइज 26 लाख 0 हजार 1500 रुपये पाई गई, जिसके बाद नागौर सिटी उप डाकघर जाकर 4 अक्टूबर 2021 का दैनिक लेकर सूची वाउचर की जांच गई, जिसमें 13 की जगह सिर्फ 57 वाउचर ही मिले। इस संबंध में उप डाकपाल कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए।

डाकघर में गबन की आशंका के चलते एक कमेटी का गठन किया गया। जांच के दौरान 1.60, 80,022 रुपये गबन होने की पुष्टि हुई। जांच कमेटी ने डाक विभाग के खाताधारकों के ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने खातों से राशि नहीं निकालने की जानकारी दी। डाकघर के अधीक्षक ने बताया कि निलंबित कार्यवाहक उप डाकपाल सुरेश पुनिया ने मासिक आय योजना के खातों को बंद कर दिया। इन खातों की राशि बचत खातों और फर्जी खाते खोलकर उनमें ट्रांसफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें