फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : भिवाड़ी में दुकानदार महिला से नगदी और मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी (राजस्थान)

सार

भिवाड़ी गांव स्थित मनी ट्रांसफर दुकान की मालकिन के साथ 24 नवंबर की रात हुई लूट की वारदात मामले में पुलिस ने लूट के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सूरज व देवेन्द्र के कब्जे से लूटे गए 20,000 रुपये, दो एण्ड्राॅयड मोबाईल, दुकान की चाबियां व एक एटीएम पाॅश मशीन बरामद की गई हैं।
 
विज्ञापन
भिवाड़ी पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भिवाड़ी गांव स्थित मनी ट्रांसफर दुकान की मालकिन के साथ 24 नवंबर की रात हुई लूट की वारदात का खुलासा कर थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माजरा कलां थाना महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी सूरज धानक पुत्र धर्मेन्द्र (19) एवं काजी वाडा मोहल्ला भिवाडी गांव निवासी देवेन्द्र धानक पुत्र राजेन्द्र (23) को इस लूट के मामले में पकड़ लिया है।

विज्ञापन


प्रेमिका को महंगा गिफ्ट देने के लिए लूट को दिया अंजाम
भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सूरज व देवेन्द्र के कब्जे से लूटे गए 20,000 रुपये, दो एण्ड्राॅयड मोबाईल, दुकान की चाबियां व एक एटीएम पाॅश मशीन बरामद की गई हैं। देवेन्द्र के ईशारे पर महेन्द्रगढ निवासी सूरज ने अपनी प्रेमिका को मंहगा गिफ्ट देने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। थाना टीम द्वारा करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगालकर लूट की वारदात का पर्दापाश किया गया है।

एसपी जोशी ने बताया कि 24 नवंबर को भिवाड़ी गांव स्थित मनी ट्रांसफर दुकान की मालकिन 32 वर्षीय पिंकी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शाम 8:00 बजे के करीब दुकान बंद करने के बाद वह भिवाड़ी गांव की गली से होते हुए जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में अंधेरा होने से एक लड़का उसका पर्स छीन कर भाग गया। जिसमें 20000 नगद, एटीएम पोश मशीन, दुकान की चाबियां व दो मोबाइल रखे हुए थे। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या, सीओ भिवाड़ी हरिराम कुमावत एवं भिवाड़ी थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों व संभावित रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख प्राप्त हुलिये के आधार पर आसूचना संकलित की। घटना में दो लड़कों का होना व उनमें से एक का भिवाडी गांव का ही होना मालूम हुआ। इस पर टीम ने आरोपी देवेंद्र को दस्तयाब कर उससे पूछताछ के बाद घटना में शामिल महेंद्रगढ़ निवासी सूरज धानक को रात्रि में घर पर दबिश देकर दस्तयाब कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें