फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महाराष्ट्र की महिला से धौलपुर में सामूहिक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बुलाया था

Fri, 29 Dec 2023 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

महाराष्ट्र की महिला से धौलपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर धौलपुर का युवक साथ लाया था। आधा दर्जन दरिंदो ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सुरेश सांखला, सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में मानवता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर की 28 साल की महिला को शादी का झांसा देकर धौलपुर बुलाकर आधा दर्जन दरिंदों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने मुख्य आरोपी समेत छह युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं एडीजी राजस्थान के लिए भी पत्र लिखा है। महिला पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमा में पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले धौलपुर शहर निवासी सचिन नाम के युवक से मुंबई में मुलाकात हुई थी। सचिन मुंबई में जॉब करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील होकर शारीरिक संबंध भी बन गए।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि तीन महीने पहले सचिन शादी का झांसा देकर ट्रेन से धौलपुर ले आया था। धौलपुर पहुंच कर सचिन ने पीड़िता से डेढ़ लाख कीमत के आभूषण एवं ढाई लाख की नकदी को भी ले लिया था। मुकदमा में आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सचिन महिला को अनजान स्थान पर ले गया था। जहां पहले से ही पांच युवक मौजूद थे। सभी आरोपियों ने अनजान स्थान पर नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फिर से महिला को धौलपुर ले आया। जहां महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोपी ने महिला को मुंबई का टिकट दिलाकर धौलपुर स्टेशन से रवाना कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा आरोप लगाया कि मुंबई पहुंचने पर आरोपी सचिन कई मोबाइल नंबर से घटना के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित महिला घटना से परेशान होकर धौलपुर पहुंच गई। शुक्रवार को पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में नामजद आरोपी सचिन एवं पांच अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

घटना की जांच कर रहे सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, महाराष्ट्र के मुंबई शहर की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी सचिन समेत छह लोगों को मुकदमा में नामजद किया है। पीड़ित महिला के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। मेडिकल बोर्ड द्वारा महिला का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों को पुलिस चिन्हित कर रही है। मुकदमा में शीघ्र अनुसंधान कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं राजस्थान पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से महिला ने दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें