फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हाईकोर्ट के जमादार पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकील ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर

Thu, 21 Apr 2022 09:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले वकील ने एसीबी में जमादार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के एक वकील ने जमादार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसको लेकर वकील गोवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें एक व्यक्ति वकील के साथ पैसे का लेनदेन करता दिख रहा है। 

विज्ञापन


वकील गोवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि हाईकोर्ट जज के चैंबर में केवल जमादार आता-जाता रहता है। हाईकोर्ट से फैसला हो जाने के बाद वकीलों को जमादार को रिश्वत देनी पड़ती है। अगर कोई वकील इस जमादार को ज्यादा रिश्वत देता है, उसकी फाइल सुनवाई खत्म होने से पहले ही आ जाएगी। अगर रिश्वत नहीं दी तो हो सकता है आदेश की पांच-सात दिन में भी ना मिले। लगभग सभी जमादार रिश्वत लेते हैं लेकिन आज तक कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने यह भी आरोप लगाया कि हाईकोर्ट जजों को भी यह पता होता है कि उनके जमादार एक महीने में लाखों रुपये रिश्वत लेते हैं क्योंकि कुछ जज, वकील के रूप में इनको रिश्वत देते-देते ही जज बने हैं। वकील ने वीडियो के आधार पर जमादार के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें