फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चरित्र पर शक होने के बाद पति का खौफनाक कदम, पीट-पीट कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर किया पुलिस को कॉल

Sun, 06 Feb 2022 08:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस थाने फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र के कालीबंगा गांव में एक पति द्वारा लोहे की भारी भरकम वस्तु से अपनी पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस थाने फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा पति मानसिक रोगी बताया जा रहा है जो कि अपनी पत्नी को मारने के लिए चार-पांच दिन से प्लान बना रहा था।

विज्ञापन

 
पति को पत्नी के चरित्र पर शक था
मृतका संतोष के भाई ने बहन के चरित्र पर शक को लेकर अपने जीजा पर हत्या के आरोप लगाए साथ ही भाई का कहना है कि आरोपी पति सुभाष शादी के 1 साल बाद से ही लगातार उसकी बहन को तंग परेशान कर रहा था। रमेश ने ससुराल पक्ष पर भी मारपीट और परेशान करने के आरोप लगाए। फिलहाल आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है। जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें