फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 20 IPS अफसरों का तबादला: नवज्योति को जोधपुर का नया कमिश्नर बनाया, आठ जिलों के एसपी भी बदले

Sun, 23 Jan 2022 11:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नवज्योति गोगोई सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे जॉस मोहन की जगह लेंगे, जोधपुर रेंज आईजी को भी बदला गया है
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने 20 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। नवज्योति गोगोई को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गोगोई सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे जॉस मोहन की जगह लेंगे। तबादला सूची में जोधपुर रेंज आईजी को भी बदला गया है। पी रामजी जोधपुर रेंज के नए आईजी बनाए गए हैं। बीकानेर रेंज में ओमप्रकाश-प्रथम को आईजी का पदभार सौंपा गया है। सरकार ने आठ जिलों के एसपी भी इधर से उधर किए हैं। प्रीति जैन चित्तौडगढ़, अजय सिंह हनुमानगढ़, डॉ. रामेश्वर सिंह भरतपुर, भंवर सिंह नाथावत जैसलमेर, राममूर्ति जोशी नागौर, दिगंतआनंद चूरू, शांतनु कुमार सिंह भिवाड़ी (अलवर) और मनीष त्रिपाठी को टोंक का नया एसपी नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव राजेंद्र गोस्वामी ने शनिवार देर शाम तबादला सूची जारी की है।

विज्ञापन


ये अफसर भी किए गए इधर से उधर
प्रफुल्ल कुमार को महानिरीक्षक पुलिस (एटीएस) जयपुर, सत्येंद्र सिंह को डीआईजी एसओजी जयपुर, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी जोधपुर, राजेश सिंह को डीआईजी पुलिस रेलवे जयपुर, गौरव यादव को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, अभिजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सुरक्षा) जयपुर, वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोधपुर शहर), देवेंद्र कुमार विश्नोई को कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी और नारायण टोगस को पुलिस उपायुक्त क्राइम पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पद नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें