फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, एक की हालत गंभीर

Sun, 08 Mar 2020 08:04 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
Fire Shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नोखा के पास कुछ उपद्रवियों ने चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक एक की हालत बेहद गंभीर है और बाकी लोग भी बुरी तरह से झुलस गए हैं।

विज्ञापन


बीकानेर के एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि यह घटना नोखा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई है। 7—8 लोगों ने जीप से लोगों का पीछा किया और उन पर  उनके वाहन समेत पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

हालांकि पीड़ित मुश्किल से वाहन से निकल गए, लेकिन वे सड़क पर गिर गए। बाद में आसपास से गुजरने वाले लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। इन चारों में से दो शांति लाल और अजित सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार यह मामला पहली नजर में पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें