फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव : बारां, श्रीगंगानगर, करौली में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 69 प्रतिशत हुआ मतदान 

Sat, 18 Dec 2021 11:51 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान के राज्य चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शनिवार को करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ। श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर पंचायत समिति में सबसे अधिक 77.52 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे मतदाता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शनिवार को करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर पंचायत समिति में सबसे अधिक 77.52 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में सात पंचायत समिति के 141 वार्डों और उनके संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों जिलों में 6.19 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कुल 68.99 प्रतिशत मतदान हुआ। आयुक्त पीएस मेहरा के मुताबिक पहले चरण में 64.35 फीसदी और दूसरे चरण में 68.57 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों चरणों की मतगणना 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें