दौसा से कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने अपना नामांकन भरने से पहले गुप्तेश्वर रोड लोन स्थित एक मैरिज लॉन सभा की गई। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थक मौजूद रहे। गुप्तेश्वर रोड से पैदल मार्च करते हुए करते हुए अपने समर्थकों के साथ मुरारीलाल मीणा जीप में बैठे लोगों का अभिवादन लेते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर लगभग तीन बजे के आसपास पहुंचे, जहां उन्हें नामांकन भरना था।
जैसे ही मुरारीलाल मीणा उप निर्वाचन अधिकारी संजय गोर के रूम में पहुंचे, वहां बाहर से गेट बंद किया हुआ था। कलेक्ट्रेट में भागते हुए पहुंचे मुरारीलाल मीणा ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से कहा कि अभी तीन नहीं बजे हैं, गेट खोलो। लेकिन तीन बजने की बात कहकर गेट नहीं खोला गया। जैसे-तैसे करके गेट खोला गया तो मुरारीलाल मीणा उप निर्वाचन अधिकारी के कमरे में जाकर बैठ गए, जहां तक के हाल नजर आ रहे थे। भागते हुए मुरारीलाल मीणा का सांस फूल गया था। वहीं, कपड़े भी पसीने में तरबतर हो गए।
अप निर्वाचन अधिकारी के कमरे में बैठकर मुरारीलाल मीणा ने कहा, वह तीन बजने से दो मिनट पूर्व ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर चुके थे। लेकिन उप निर्वाचन अधिकारी का कैमरा बाहर से बंद था। दो मिनट सुरक्षा कर्मियों से गुहार करने में लग गई, उसके बाद अंदर पहुंचे तो नामांकन अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, वह बात अलग है कि मंत्री मुरारीलाल मीणा 11:55 पर अपना एक नामांकन दाखिल कर चुके हैं और उन्हें अब एक और नामांकन लगाना था, जिसके लिए वह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।