फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: आठ दिन में कोरोना से तीसरी मौत, प्रदेश में मिले 123 नए संक्रमित

Sat, 18 Jun 2022 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। यहां नए 123 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 115 केस मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 123 मरीज मिले और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सात दिन के अंदर ऐसा दूसरी बार है कि प्रदेश में मरीजों की संख्या 100 के पार गई हो। इससे साफ है कि प्रदेश में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 669 के पार पहुंच गया है।   
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित मरीजों की संख्या जयपुर में एक बार फिर ज्यादा रही। यहां सबसे ज्यादा 64 मरीज सामने आए। नए संक्रमित मरीजों की संख्या में अलवर और बीकानेर दूसरे नंबर पर रहे। दोनों जिलों में 12-12 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर नौ, अजमेर में सात, उदयपुर छह, नागौर चार, झालावाड़, सीकर और सिरोही दो-दो संक्रमित मिले हैं। चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बारां एक-एक मरीज मिला है। 

सात दिन में दूसरी बार 100 के पार संक्रमित
प्रदेश में आठ दिन के अंदर तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को सीकर में एक मरीज की मौत हुई। वहीं इससे पहले दस जून को अलवर और बीकानेर में एक-एक मरीज की मौत हुई। कोरोना मरीजों की बात करें तो सात दिन में दूसरी बार प्रदेश में मरीजों की संख्या 100 के पार गई है। इससे पहले 16 जून को 115 संक्रमित मरीज सामने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें