Rajasthan Corona Update: राजस्थान में गुरुवार को 442 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 109 संक्रमित मिले और यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके अलावा अलवर, झुंझुनूं और करौली में भी एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्विट कर पूनिया ने कहा, चिकित्सीय जांच में मुझे कोरोना संक्रमित पाया गया है। डॉक्टरों ने मुझे उपचार और आराम करने की सलाह दी है। इस कारण स्वस्थ होने तक मैं जन सुनवाई और प्रवास नहीं कर पाऊंगा। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते ही आपकी सेवा में पुनः उपलब्ध रहूंगा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3808 है। वहीं 549 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश के जिलों की बात करें तो आज गुरुवार को अजमेर 23, अलवर 36 , बांसवाड़ा 1, बारां 1, भरतपुर 51, भीलवाड़ा 13, बीकानेर10, बूंदी 8, चित्तौड़गढ़ 14, दौसा 33, धौलपुर 16, डूंगरपुर 3, गंगानगर 1, हनुमानगढ़ 7, जयपुर 109, जैसलमेर 3, जालोर 3, झालावाड़ 3, झुंझुनूं 1, जोधपुर 35, करौली 1, कोटा 5, नागौर 17, पाली 2, प्रतापगढ़ 12, राजसमंद 7, सवाई माधोपुर 0, सीकर 9, सिरोही 1 और उदयपुर में 17 संक्रमित मिले हैं। जयपुर, अलवर, झुंझुनूं और करौली में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।