फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल का एलान- एक जनवरी से 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर, इस यात्रा शिविर में कराना होगा पंजीयन

Wed, 27 Dec 2023 10:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने एलान किया है कि राजस्थान में एक जनवरी से 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने इसके लिए विकसित भारत यात्रा शिविरों में पंजीयन करवाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राजस्थान में 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एलान किया है कि नए साल यानी एक जनवरी 2024 से प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब्सिडी राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेशवासियों ने नरेंद्र मोदी की महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण की गारंटी पर विश्वास जताया। प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में जनता से किए सभी वादे पूरा कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की संकल्पना साकार करने लिए कृत संकल्पित है। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

 
सीएम बुधवार को टोंक के लांबा हरिसिंह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई इस यात्रा को सफल बनाकर आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। हमारी सरकार राजस्थान को देशभर में अग्रणी राज्य बनाने के निश्चय के साथ कार्य कर रही है। राज्य में हर फैसला प्रदेश और प्रदेशवासियों की उन्नति को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने में कोई कमी नहीं रखेगी।
 
‘रसोई खर्च का भार होगा कम, धुंए से मिलेगी मुक्ति’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुसार, एक जनवरी 2024 से रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और चयनित बीपीएल परिवारों को मात्र 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल सकेगा। योजना के तहत साल भर में लाभार्थी कुल 12 सिलेंडर ले सकेंगे। इससे प्रदेश की गरीब महिलाओं को रसोई खर्च का भार कम होने से राहत मिलेगी और धुएं से भी मुक्ति मिलेगी। इसके लिए लाभार्थी को विकसित भारत यात्रा शिविरों में पंजीयन करवाना होगा।
विज्ञापन

 
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्थान अग्रणी’
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के द्वारा 39 तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, यह प्रधानमंत्री मोदी की सोच है। शिविरों के माध्यम से 68 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ किसानों तक पहुंचाकर देश भर में हम पहले स्थान पर हैं। इन शिविरों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य कैंप में करीब 11 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच और 5.76 लाख से ज्यादा लोगों की टीबी जांच के साथ हमारा राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। कुल 28 लाख प्रदेशवासियों के इन शिविरों में भाग लेने के साथ हम देशभर में तीसरे स्थान पर हैं। सीएम ने आमजन से यात्रा की जानकारी अपने आस-पास के लोगों से साझा कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
 
‘महिला सुरक्षा एवं उत्थान हमारी प्राथमिकता’
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा और उनका आर्थिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया है। उनकी सोच से अनेकों महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। प्रदेश में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से माताओं और बहनों को अधिक से अधिक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में कमजोर रही कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें