फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बोले-  कांग्रेस का जाना तय, जनता के मन में कमल का फूल

Wed, 11 Oct 2023 07:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस का जाना तय है। जनता ने कमल का फूल खिलाने का मन बना लिया है। कांग्रेस को भी लग रहा है कि विदाई तय है। लेकिन, जिसने भ्रष्टाचार किया है भाजपा सरकार आने के बाद उसे उसके कर्मों की सजा मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली सूची आ चुकी है। प्रदेश में बहुत अच्छा वातावरण है। लोगों, कार्यकर्ताओं और जनता के मन में सिर्फ और सिर्फ कमल का फूल है। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलानी है। इस कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में लूट मची रही। अब पार्टी के लोग, विधायक और मंत्री कह रहे हैं कि हम किस मुंह से जनता के बीच में जाएं। हमने कोई काम नहीं किया, जिन वादों की बुनियाद पर सरकार बनाई उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन




सीपी जोशी ने कहा- अब ये लोग आचार संहिता को भी नहीं मान रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में सरकारी गाड़ी में सोनिया गांधी के घर जाते हैं। मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल। अगर, गहलोत साहब आचार संहिता का पालन नहीं करेंगे तो क्या संदेश देना चाहते हैं। 

सीपी जोशी ने कहा- इनको लग रहा है कि विदाई तय है तो जाते-जाते फिर कहीं कोई खेल करके जाओ। लेकिन, यह सोच लेना, जिसने भ्रष्टाचार किया है भाजपा सरकार आने के बाद उसे उसके किए कर्मों की सजा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें