फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले: मेवात बन गया है मिनी पाकिस्तान, लड़कियों का हो रहा अपहरण और धर्म परिवर्तन  

Wed, 15 Sep 2021 08:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में मदन दिलावर ने कहा कि यहां हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और उन्हें मेवात छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने क्या जवाब दिया, जानिए। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक मदन दिलावर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने मेवात को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद छिड़ सकता है। विधायक ने मेवात को मिनी पाकिस्तान करार देते हुए कहा कि यहां मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाई जा रही हैं। लड़कियों का अपहरण हो रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि मेवात क्षेत्र आतिकंयों का गढ़ बन गया है।  

विज्ञापन


विधानसभा में मदन दिलावर ने कहा कि यहां हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और उन्हें मेवात छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। मेवात में ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। गहलोत सरकार की खामोशी के कारण इसे बढ़ावा मिल रहा है। 



मदन ने जबरन धर्मांतरण का भी मु्द्दा उठाते हुए कहा कि विशेष धर्म से जुड़े लोग हिंदू लड़कियों को फुसला रहे हैं और उन्हें घर से भागने पर मजबूर करके उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इसके जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप लोगों को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना आता है। लेकिन इसके चलते आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें