फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अब बाड़मेर पुलिस के एएसआई पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला के ऑडियो क्लिप वायरल

Wed, 15 Sep 2021 01:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कुछ दिन पहले ही हीरालाल सैनी कांड से राजस्थान पुलिस की काफी किरकिरी हो चुकी है। अब नए ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। 
 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएसपी हीरालाल सैनी कांड के बाद राजस्थान पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक और मामला सामने आया हे। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें महिला बाड़मेर पुलिस में एक एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जांच के आदेश दिए हें। 

विज्ञापन


महिला का आरोप छह माह पूर्व हुआ था बलात्कार 
ऑडियो मैसेज में महिला आरोप लगा रही है कि बाड़मेर पुलिस के एक एएसआई ने छह माह पूर्व उसके साथ बलात्कार किया था। इस दौरान महिला अपनी पूरी आपबीती सुना रही है। वह यह भी कह रही है कि घटना के बाद उसके परिवारवालों ने भी साथ नहीं दिया। इसलिए, अब सरकार से ही न्याय की उम्मीद है। ऑडियो वायरल होने के बाद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मामले की जांच चौहटन उप अधीक्षक नारायण सिंह को सौंपी है। वह युवती का बयान लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

हीरालाल सैनी कांड से हुई थी थू-थू
बता दें हाल ही में ब्यावर पुलिस में डीएसपी हीरालाल सैनी कांड भी चर्चा में रहा था। इसमें डीएसपी और महिला कांस्टेबल की वीडियो क्लिप सामने आई थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस की काफी थू-थू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें