फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बारिश के पानी से डूबा पुलिस थाना, देखें तस्वीरें

Tue, 03 Aug 2021 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

  • पुलिस थाने में घुटनों तक पानी, लॉकर में भरा पानी
  • भारी बारिश से गिरी दीवार बाप-बेटे की मौत
  • अगस्त में पूरे देश में औसत वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
पुलिस थाने में घुसा पानी... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। यहां सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण बारां जिले के छिपाबरोद पुलिस थाने में पानी घुस गया। थाने में पानी करीब घुटनों तक भर गया।

विज्ञापन

 
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाहर खड़ी बाइक, ऑफिस और लॉकर में खड़े कैदी पानी में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस वाले ऐसी स्थिति में काम करने को मजबूर हैं। वहीं राजस्थान के कई इलाकों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के पानी में डूबने से बाप-बेटे की मौत
करौली के सपोटरा इलाके में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर जाने से बाप-बेटे की मौत हो गई और एक बच्ची पानी में डूब गई। वहीं इससे सटे भरतपुर जिले में दीवार गिरने से उसके पास बैठी महिला की मौत हो गई। बूंदी में भी एक मकान ढह जाने से मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबर्दस्त बारिश के कारण ओवरफ्लो हुए कालीसिल बांध पर 3.5 फीट की चादर चल रही है। हालात देखकर प्रशासन की सांसें फूलने लग गई हैं। वहीं आज भी बारिश के संभावना है।
विज्ञापन


अगस्त में इतनी होगी बारिश
हर साल, आईएमडी दक्षिण-पश्चिम मानसून की बचे माहों अगस्त और सितंबर के लिए के लिए पूर्वानुमान जारी करता है। विभाग ने अब माहवार पूर्वानुमान जारी करना भी शुरू कर दिया है। अगस्त में पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य (एलपीए की 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। 1961-2010 की गणना के आधार पर इस माह में पूरे देश में अगस्त की वर्षा का एलपीए 258.1 मिमी यानी 10 इंच से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें