फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: पीटी शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, बहन से छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने बताई काली करतूत

Tue, 15 Mar 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक पीटी शिक्षक ने छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पीटी शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा नौवीं की छात्रा को स्कूल के खाली कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी बहन के साथ भी ज्यादती की। जिसके बाद पीड़िता ने घरवालों को शिक्षक की करतूत बता दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लड़की के चाचा ने एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि आरोपी शिक्षक लड़की को एक खाली क्लासरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के अनुसार जब वह दसवीं कक्षा में थी, तब आरोपी ने उसके साथ फिर से बलात्कार किया था। पांच मार्च को जब शिक्षिक ने पीड़िता की बहन से छेड़खानी की तो वह टूट गई और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।


पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद लड़की डरी हुई और परेशान थी। इसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। जब उसी शिक्षिक ने इस लड़की की बहन के साथ छेड़खानी की तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने कहा कि दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें