फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दलित नवविवाहित जोड़े को मंदिर में प्रवेश करने से रोका, पुजारी गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 05:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर में एक दलित जोड़े को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस बात को लेकर एक युवक और पुजारी के बीच जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन
जालोर में दलित को मंदिर में प्रवेश करने से रोका - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर में एक दलित नवविवाहित जोड़े को पुजारी ने मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया था। घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

आहोर उपखंड क्षेत्र के नीलकंठ गांव में पुजारी ने दलित नवयुवक जोड़े को मंदिर में नारियल चढ़ाने से रोक दिया। इसको लेकर पुजारी और युवक में बहस भी हुई। दोनों के बीच के विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पुजारी ने उसे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया। साथ आए युवकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। ग्रामीणों ने गांव का नियम बताकर उन्हें शांत करवा दिया।  


21 अप्रैल को आहोर के साढ़ण गांव से दूल्हे कुकाराम की बारात नीलकंठ गांव आई थी। गुरुवार को फेरों के बाद शुक्रवार को विदाई होनी थी। ऐसे में परंपरा के अनुसार विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में धोक लगा और नारियल चढ़ा कर रवाना होना था। दुल्हन के मौसी के लड़के ताराराम मेघवाल ने बताया कि हम लोग मंदिर में नारियल चढ़ा रहे थे, इसी दौरान पुजारी वेला भारती ने उन्हें अंदर जाने से टोक दिया। इसके बाद वे कहने लगे कि मंदिर में नारियल चढ़ाने की जगह बाहर है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन


शनिवार को ताराराम एसपी के पास पहुंचा और शिकायत की। इसके बाद भाद्राजून थाने में पुजारी वेला भारती के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें