फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राजस्थान के उदयपुर में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, बनेगा एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024

Mon, 25 Apr 2022 04:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस उदयपुर में चिंतन शिविर करने जा रही है। जिसमें देश भर से दिग्गज नेता जुटेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में 12 से 15 मई तक कांग्रेस के चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद, राज्यों के प्रभारी और महासचिव सहित करीब 400 नेता शामिल होंगे। वहीं सोमवार को कांग्रेस ने घोषणा की आगे की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक 'एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024' का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष को उनके द्वारा गठित आठ सदस्यीय समूह की रिपोर्ट मिल गई थी। जिसपर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चर्चा करते हुए 'एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024 का गठन करने का फैसला किया। 


इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पार्टी में प्रशांत किशोर के शामिल होने के सवाल पर रणदीप सुरजेवाला ने सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024 का गठन किया जाएगा और तभी पता चलेगा कि कौन-कौन इसका हिस्सा होगा।

विज्ञापन


शिविर में खेती -किसानी, राजनीतिक, आर्थिक, संगठनात्मक आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को पुनर्गठित और मजबूत बनाने जैसे मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। शिविर में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की व्यापक रणनीति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें