फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भजनलाल सरकार के 9 माह की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन, भाजपा नेता ने कही ये बात

Wed, 02 Oct 2024 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan: प्रदेश की भाजपा की भजनलाल सरकार की 9 माह की उपलब्धियों को लेकर आज सवाई माधोपुर में भाजपा कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल एवं जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 9 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किये है, साथ ही कई ऐतिहासिक फैसले लिए है।

विज्ञापन


जिनका प्रदेश की आमजनता को आने वाले समय में सीधा लाभ मिलेगा। गोठवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इन 9 महीनों में बड़े काम किये है चाहे पेपर लीक को लेकर एसआईटी गठन का मामला हो या इआरसीपी योजना का मामला हो, या 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा हो।

गोठवाल ने बिजली समस्या के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की आमजनता को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है, जिसके चलते हाल ही में सरकार ने विभिन्न बिजली कंपनियों के साथ 132 लाख करोड़ का एमओयू किया है। आगामी समय में प्रदेश की आमजनता को बिजली की समस्या से जल्द ही निजात मिल पायेगी।
विज्ञापन


गोठवाल ने कहा कि सरकार बिजली पानी सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दे रही है और जल्द ही इन समस्याओं से आमजन को निजात दिलाने का काम करेगी। गोठवाल ने क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर कहा कि पहले लोकसभा चुनावों को लेकर आचार सहिंता लगने और फिर बारिश की वजह से सड़कों का काम नहीं हो पाया, लेकिन अब टेंडर हो चुके है और सभी सड़कों को जल्द ठीक किया जायेगा।

इस दौरान गोठवाल ने पिछली गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस की गहलोत सरकार ने बिजली से लेकर सभी क्षेत्रों में प्रदेश को गड्ढे में डालने का काम किया था, लेकिन अब हमारी सरकार कांग्रेस के गड्ढों को भरकर प्रदेश की जनता को हर सुविधा और हर योजना का लाभ देने का काम कर रही है।

इन 9 महीनों में जिस तरह सरकार ने अपने वादों को पुरा करने के लिए काम किया है, उसी तरह आगामी दिनों में भी भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करेगी और जनता को राहत देगी। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गये डॉक्टर किरोड़ी के एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग के सवाल पर जितेंद्र गोठवाल ने चुप्पी साधते हुए कहा कि इस सवाल का जवाब तो डॉक्टर किरोड़ी ही दे सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें