फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किशोर निरुद्ध, पिता करवा रहा था नाबालिग बेटे से हथियार सप्लाई

Mon, 07 Mar 2022 12:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रतापगढ़ की हथुनिया पुलिस ने एक नाबालिग को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी का पिता पिस्टल एक हिस्ट्रीशीटर से खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
हथुनिया थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने निकले एक किशोर को पकड़ा है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

हथुनिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक पर सवार हथियार सप्लाई करने निकले किशोर को निरुद्द कर लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि बरामद पिस्टल उसके पिता रउफ खान उर्फ भय्यू नौगांवा थाना अरनोद निवासी हिस्ट्रीशीटर पप्पन खान से खरीद के ले कर आए थें। 

प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि अवैध हथियार की तस्करी की सूचना पर थानाधिकारी हथुनिया मधु कंवर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने रविवार को गांव कुलथाना में छात्रावास तिराहे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक बाइक पर आ रहे एक युवक पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस को देखकर युवक भागने के प्रयास करने लगा। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर रोका तो वह घबरा गया। उसने पुलिस को बताया कि वह घूमने आया था।  
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो किशोर के जींस से एक पिस्टल और जेब में 26 कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को निरुद्द कर लिया। घटना के संबंध में थाना हथुनिया पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें